'बिग बॉस 20' के कैप्टंसी टास्क में माही ने लव गिल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें नाखून या दांत से चोट पहुंचाई है। लव ने इस आरोप से इनकार किया है।
शो के पिछले एपिसोड में काजी की बात सुनकर मनीष नाराज हो गए थे, जबकि आम्रपाली ने लव के एटिट्यूड पर सवाल उठाया था। अब कैप्टंसी टास्क में घर का खेल और बिगड़ने वाला है।
टास्क में बिग बॉस ने बताया कि कैप्टन बनने के दावेदार को अपनी खांचे को स्पॉन्ज से पूरी तरह भरना है, जबकि बाकी घरवाले फोम निकालते रहेंगे। स्पॉन्ज बचाने के दौरान लव खांचे में पेट के बल लेट गईं। अरिश्फा, उदिति और माही स्पॉन्ज खींचने की कोशिश कर रही थीं। बेल बजने तक लव सिर्फ एक स्पॉन्ज बचा पाईं।
इसी दौरान माही ने लव से कहा कि उन्होंने उन्हें दांत काटा है और नाखून लगा है। लव ने कहा कि उन्होंने नहीं काटा और पूछा कि माही उनके मुंह के अंदर हाथ क्यों लगा रहे थे। माही मेडिकल रूम गईं। लव ने पूछा कि दांत का निशान क्यों नहीं दिख रहा। काजी ने उदिति का हाथ देखकर कहा कि उस पर दांतों के निशान हैं। इसके बाद लव ने अपने हाथों के निशान मनीष को दिखाए। अरिश्फा ने लव से पूछा कि उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया और अब तक चुप क्यों रहीं।
